पंकज मिश्रा की अगुवाई में राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान को कांग्रेस ने दी गति

बताते चले कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की है।जिसके तहत उत्तर प्रदेश के समस्त 162,000 (एक लाख बासठ हजार बूथों पर पेड़ लगाकर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी तय की थी।

जुलाई 19, 2024 - 15:19
 0  34
पंकज मिश्रा की अगुवाई में राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान को कांग्रेस ने दी गति

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर लिए गए संकल्प "राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान" के तहत कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एआईसीसी सदस्य पंकज मिश्र आदि ने व्यापक रूप से इस अभियान को गति दी।

    बताते चले कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की है।जिसके तहत उत्तर प्रदेश के समस्त 162,000 (एक लाख बासठ हजार बूथों पर पेड़ लगाकर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी तय की थी।

       कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र,पिछड़ा वर्ग विभाग जिलाध्यक्ष राजनारायण यादव,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता आदि ने मानिकपुर विधानसभा के गांव सरैंया के बूथ नम्बर 308,309,310 तथा अगरहुंडा गांव के बूथ नम्बर 289,290,291 एवं खिचरी गांव की बूथ संख्या 376 पर राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के तहत फलदार वृक्षों आम आदि के पौधे लगाए तथा उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी क्रमश: शिवपूजन पटेल,सन्तोष यादव,राजू कोल को सौंपी गई।

     इस अभियान को शुरू करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र ने कहा कि चित्रकूट सहित पूरे उत्तर प्रदेश में छद्म विकास की कीमत हमारे वृक्षों और पर्यावरण को चुकानी पड़ रही है।यह आमजन के जीवन से खिलवाड़ है।सरकार पुराने वृक्ष कटवा रही है परन्तु उनकी जगह नये वृक्ष सरकारी कोरम को पूरा करने के लिए लगवा रही है।पुराने वृक्ष कट तो रहे हैं लेकिन नये वृक्ष तैयार नहीं हो रहे हैं।यह निंदनीय है।राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान एक माह तक चलेगा और पूरी मानिकपुर विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम एक वृक्ष जरूर लगाया जाएगा और उनकी सुरक्षा की जाएगी।

      पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष राजनारायण यादव ने कहा कि इस अभियान को हर हाल में पूरा करेंगे।यह मानव जीवन की भलाई का काम है।चित्रकूट में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई सत्ताधारी दल की पर्यावरण के प्रति उदासीनता को दर्शाता है।राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कांग्रेस ने ही हरित क्रांति चलाकर पूरे देश में वृक्षारोपण और उन्नतशील खेती को बढ़ावा देने का अभियान चलाया था।वृक्षारोपण के साथ ही इनके रख-रखाव की भी जिम्मेदारी संभाली जाएगी।

     इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र,पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष राजनारायण यादव,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता,नत्थू यादव,शिवपूजन पटेल,राजू कोल,ललित कुमार,रामनरेश,सन्तोष यादव,सुनील यादव,चुनाई यादव,अशोक यादव,शिवकुमार कोल आदि रहे।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Anuj Hanumat अनुज हनुमत बुन्देलखण्ड के जाबांज एवं तेजतर्रार पत्रकार हैं। श्री हनुमत धर्मनगरी चित्रकूट के पाठा इलाके के निवासी हैं। पूरब के आक्सफोर्ड कहे जाने वाले इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र रहे अनुज हनुमत पिछले आठ वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया से सम्बंधित कई बड़े ब्रांड के साथ अनुज हनुमत काम कर चुके हैं। मौजूदा समय मे अनुज हनुमत देश के प्रतिष्ठित नेशनल चैनल JK news 24× 7 में कार्यरत हैं और Ground Zero वेब न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ हैं। इसके साथ ही बुन्देखण्ड के पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु भी लगातार सक्रिय हैं। वर्ष 2020 में उन्हें लखनऊ में आयोजित नेशनल यूथ फेस्टिवल में चित्रकूट से "यूथ आइकॉन" का अवार्ड भी मिल चुका है। महात्मा गांधी और गणेश शंकर विद्यार्थी को अपना आदर्श मानने वाले श्री हनुमत की ग्रामीण पत्रकार पर अच्छी पकड़ है । इसके साथ ही देश के मिनी चम्बल कहे जाने वाले चित्रकूट के पाठा इलाके में जाबांज पत्रकारिता कर डकैतो को समाप्त करने में पुलिस की मदद की । मौजूदा समय मे श्री हनुमत पत्रकारिता के साथ साथ सामाजिक कार्यो में भी सहयोग कर रहे हैं । कोरोना संकटकाल के दूसरे फेज में उनके नेतृत्व में संस्थान ने चित्रकूट के लगभग 15000 हजार आदिवासी परिवारों को मुफ्त राशन सामग्री उपलब्ध कराई । इसके साथ ही संस्थान द्वारा पत्रकार साथियो को भी किट उपलब्ध कराई गई।